छत्तीसगढ़

तरगवां प्रीमियर लीग में पुसला की टीम बनी विजेता

पटना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तरगवां में, तरगवां प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। जिसका फाइनल मुकाबला बुधवार को करहियाखांड बनाम पुसला के मध्य खेला गया।


इस फाइनल मुकाबला में पुसला की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए दस ओवर के खेल में 145 रन जड़ दिए, तथा दूसरी पारी में बॉलिंग करते हुए करहियाखांड की टीम को महज 55 रनों पर आल आउट करके ट्रॉफि अपने नाम कर ली।

इस प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच पुरुस्कार तरगवां के आकिब बाबा चिश्ती दरबार के तरफ से दी गई।

फाइनल मुकाबले में अतिथि के तौर पर मुख्य रूप से आकिब बाबा, जनपद सदस्य आशा महेश साहू, जनपद सदस्य गीता राजवाड़े, सरपंच कुंदनलाल पैकरा, प्रवक्ता आशीष डबरे, रामनरेश ठाकुर, लाला खान, सिन्टू जायसवाल, भागीरथी वस्त्राकर इत्यादि शामिल रहे।


तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुनील यादव, रमेश कुमार पैकरा, दीपु, देवनारायण यादव, रोशन, बंशी कुमार, कौशल, मुकेश पैकरा, अरविंद साहू, सोनू खान, विकास देवांगन, शुभम चौबे, हीरालाल, राजकुमार, इंद्रजीत, सुंदरम, अभिषेक, शिव यादव,ऋषि इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!