छत्तीसगढ़

डेढ़ साल से परेशान वार्डवासियों की गुहार पर चिकित्सा मंत्री ने लिया संज्ञान

वार्ड नंबर 22 कपूर सिंह उड़िया दफाई के रहवासियों को जल्द मिलेगी सुलभ शौचालय की सुविधा

वार्ड नंबर 22 कपूर सिंह उड़िया दफाई के समस्त नगरवासियों ने लंबे समय से चली आ रही सार्वजनिक शौचालय की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से गुहार लगाई।

दरअसल, लगभग डेढ़ साल पहले मोहल्ले में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय को तोड़ दिया गया था, लेकिन उसके बाद से नए शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया। इसके कारण मोहल्ले की महिलाओं, बच्चों एवं अन्य रहवासियों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से परेशान होकर वार्डवासियों ने मंत्री जी के समक्ष अपनी समस्या रखी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय चिकित्सा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए महापौर जी से चर्चा की और वार्ड नंबर 22 में सामुदायिक सुलभ शौचालय का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए।

मंत्री जी के निर्देश के बाद नगर पालिका निगम के माननीय महापौर जी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगरवासियों को भरोसा दिलाया गया है कि जल्द ही वार्ड नंबर 22 कपूर सिंह उड़िया दफाई में सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

शौचालय का निर्माण होने के बाद वार्डवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें खुले में शौच जाने की समस्या से निजात मिलेगी।

वार्डवासियों ने चिकित्सा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं नगर निगम के महापौर जी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और वर्षों से चली आ रही इस मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!