छत्तीसगढ़

करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में आज 5 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी से बड़ा बाजार तक जर्जर सड़क के नवीनीकरण कार्य, गोदरीपारा से डोमनहिल तक गौरव पथ निर्माण, छोटा बाजार से रेलवे स्टेशन तक रिटेनिंग वॉल निर्माण तथा हल्दीबाड़ी से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड एवं स्ट्रीट लाइट सहित हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्यों का शुभारंभ किया गया।
इन विकास कार्यों के पूरा होने से चिरमिरी शहर में आवागमन सुगम होगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी तथा नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ नगर निगम महापौर रामनरेश राय, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


“आज चिरमिरी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण दिन है। लंबे समय से यहां की जनता और नगर निगम के पार्षदों द्वारा सड़कों की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सहयोग से हमने इन सभी सड़कों की स्वीकृति दिलाई। कुछ तकनीकी कारणों और एसईसीएल की एनओसी मिलने में देरी के चलते कार्य प्रारंभ होने में समय लगा, लेकिन अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर दिया गया है। आने वाले समय में इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!