जिला कूड़ो संघ एमसीबी के छात्रों ने जीता स्वर्ण पादक

4rh छत्तीसगढ़ कूड़ो चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभाग्रह भवन पदनाभपुर मे किया गया , इस चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरि-भरतपुर जिले से ” जिला कूड़ो संघ एमसीबी ” के छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रौशन किया । जिसमे Age Category under 14 yrs Girls weight -60 kg. मे हरलीव कौर खनूजा एव Category under 14 yrs Girls weight -50 kg. मे हर्षिता सिंह यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।

और जिला कूड़ो संघ एमसीबी के सचिव व मुख्य प्रशिक्षक हेमलाल पनिका जी ने Age Category under 50 yrs , MAN PI- 210 मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया , बाकी सभी छात्रों ने भी कड़ी मेहनत किये व डटकर मुकाबला किये , जिसमे सानिया सेन , चंचल बर्मन की अहम भूमिका रही ।

कूड़ो संघ एमसीबी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई हेमलाल पनिका जी सहित संघ के सभी सदस्यों ने इस जीत पर खुशी जाहिर कर आगामी मई महीने मे होने वाले राष्ट्रीय चैंपियनशिप मे भाग ले जिले का , परिवार का नाम रौशन करे ऐसी शुभकामनाये दिये ।




