युवा पनिका समाज चिरमिरी द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मान कार्यक्रम

चिरमिरी। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर युवा पनिका समाज चिरमिरी द्वारा समाजहित में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता एवं सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर पनिका समाज युवा समिति द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में निष्ठापूर्वक कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों—एसएलआरएम सेंटर, छोटा बाजार चिरमिरी—को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही कपूर सिंह दफाई स्थित सेवा समिति क्लब द्वारा निरंतर निस्वार्थ भाव से सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता लाने के प्रयासों से प्रभावित होकर, युवा पनिका समाज संगठन द्वारा सेवा समिति क्लब के अध्यक्ष श्री डी.एन. दास जी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एक नई सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया गया। सम्मानित होने वाली स्वच्छता दीदियों एवं सेवा समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह एवं गौरव का भाव देखने को मिला। वहीं आयोजन को सफल बनाने वाले युवा पनिका समाज के युवाओं में भी हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवक शंकर प्रसाद राउर, राजू चिकनजुरी, मनोज बघेल, संदीप लाल, संतोष पड़वार, विनोद राउर, युवा साथी दीपक काशी, रिक्की पंडा, वार्ड प्रतिनिधि कृष्णा कुमार सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा पनिका समाज चिरमिरी द्वारा स्वच्छता दीदियों (एसएलआरएम सेंटर, छोटा बाजार) को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते पदाधिकारी एवं समाजसेवी।
सेवा समिति क्लब के अध्यक्ष श्री डी.एन. दास जी को सामाजिक सेवा के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते युवा पनिका समाज के सदस्य।




