छत्तीसगढ़

विशाल हिन्दू सम्मेलन उमझर में भव्यता एवं एकता के साथ संपन्न

आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को फुटबॉल मैदान, उमझर, जिला कोरिया में विशाल हिन्दू सम्मेलन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में नगर मण्डल के उमझर, बिशुनपुर, जूनापारा, फुलपुर, दुर्गापुर, रटंगा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों हिन्दू परिवारों ने सहभागिता कर एकता के सूत्र में बंधकर अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्था का परिचय दिया।


सम्मेलन के दौरान करमा, सुआ, भजन जैसी पारंपरिक एवं भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
🎤 मुख्य वक्ता श्री नरसिंह जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिन्दू समाज को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति-पाति से ऊपर उठकर, सभी तीज-त्योहारों को बिना भेदभाव एक साथ उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को संस्कारवान, अध्यात्म और धर्म-संस्कृति से जुड़ते हुए आधुनिकता की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा — “सबल व्यक्ति और संगठित परिवार ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं, तथा संस्कारित युवा पीढ़ी ही मजबूत भारत की पहचान है ।”
🎶 इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक सांस्कृतिक टीमों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें प्रमुख रूप से —
अंजनी पुत्र मानस परिवार (ढोढ़ीबहरा), मानस परिवार (चिल्का), मानस मंडली (मेकोसलबा), मानस मंडली (उमझर), सुआ टीम (घुघरा), श्री गणेश करमा दल (खुटरापारा), योग स्पोर्ट्स क्लब उमझर , माँ शारदा डांस क्लब उमझर एवं बालिका डांस टीम शामिल रहीं।
🍛 मण्डल के सभी ग्रामों के सनातनी परिवारों के सहयोग से महाप्रसाद भोजन भंडारे का भी आयोजन किया गया।
🤝 यह आयोजन हनुमान सेवा समिति नगर बिशुनपुर के संयुक्त तत्वावधान में तथा उमझर के युवाओं के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
🎖️ कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लगभग 20 प्रमुख प्रतिनिधियों ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता की, जिनमें —
कंवर समाज से शिवप्रसाद पैकरा,
राजवाड़े समाज से रामबदन राजवाड़े एवं श्री बृज राजवाड़े,
नाई समाज से नंदू सेन,
गोंड समाज से मोती सिंह (सरपंच),
कुम्हार समाज से कवलसाय चक्रधारी,
चेरवा समाज से रज्जूराम सोनपाकर,
पनिका समाज से सुरेश मानिकपुरी,
उरांव समाज से सुश्री संध्या भगत सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने पर बल दिया गया।
🧩 आयोजन समिति में राजू मिश्रा, शिवप्रसाद राजवाड़े, श्री राजेन्द्र प्रसाद राजवाड़े, श्री सीताराम मानिकपुरी, श्री सुकवाजर पण्डो, श्री जगलाल सिंह, श्री मदन राजवाड़े, श्री गंगाराम राजवाड़े सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।
🎙️ कार्यक्रम संचालन में श्री संतोष सिंह (शिक्षक), श्री सुरेश मानिकपुरी (शिक्षक), अधिवक्ता सुश्री संध्या भगत, इंजीनियर श्री रवि प्रजापति, श्री नवनीत कुशवाहा, श्री अनुपम राजवाड़े, श्री सुरेन्द्र राजवाड़े (शिक्षक), श्री कमलेश राजवाड़े आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर श्री प्रशांत राजवाड़े ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री शिवप्रसाद राजवाड़े द्वारा किया गया।
👥 इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों , जिनमें श्रीमती धर्मवती राजवाड़े (जनपद सदस्य), श्रीमती हेमपुष्पा सिंह (जनपद सदस्य), श्रीमती सौभाग्यवती सिंह (जिला पंचायत सदस्य) सहित हजारों श्रद्धालु एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!