विशाल हिन्दू सम्मेलन – सलका, खण्ड बैकुंठपुर

दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को कोरिया जिले की ग्राम पंचायत सलका में विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल के 11 गाँवों के हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामाजिक एकता और भाईचारे का सशक्त परिचय दिया।

🎤 मुख्य वक्ता:
श्रीरामजी राजवाड़े जी
(प्रांत संगठन मंत्री – सक्षम भारत)
जिन्होंने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं पंच परिवर्तन पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल देते हुए समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
copy_F8964415-5F8E-45AE-ADA4-4168699102AA
अतिथि श्रीमती दुर्गा सिंह सरपंच सलका,
श्री वंशधारी चेरवा जी उपसरपंच सलका,
श्रीमती धर्मवती राजवाड़े जनपद सदस्य एवं सहकारी समिति अध्यक्ष सलबा,श्री संतलाल चिकनजूरी जी पनिका समाज प्रमुख,श्री अशोक विश्वकर्मा जी विश्वकर्मा समाज प्रमुख, समयलाल राजवाड़े जी

राजवाड़े समाज प्रमुख,श्री हरिपाल गडेरी जी गडेरी समाज प्रमुख,श्रवण दुबे जी,अन्नु बसोर जी , रामनरेश सारथी जी, श्रीमती गुलामनी कुर्रे, संतोष सिंह जी, महेंद्र सिंह जी
आयोजन हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन विश्वकर्मा सचिव श्री अश्विनी सिंह पंकज दुबे जी,राजादूबे जी, शिवकुमार सिंह राजपूत जी, संतलाल राजवाड़े नंदकुमार,रविंद्र सिंह, हरि प्रसाद, जगदीश सिंह जी नोखेलाल सिंह,नैनसाय ,अजय कुर्रे विशेष सहयोग धर्म वती राजवाड़े जी कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा जी ने किया
🤝 कार्यक्रम में मण्डल अंतर्गत 20 विभिन्न समाजों के गणमान्य प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सामाजिक समरसता का सशक्त स्वरूप देखने को मिला।
💃🕺 सांस्कृतिक कार्यक्रम:
सत्संग मानस मण्डली खुटरापारा,मानस परिवार मेको सलबा,बजरंग मानस मण्डली मण्डल पारा, शंकरसुवन मानस परिवार सारा, जागृति महिला मण्डली आमापारा के दलों ने भजन की प्रस्तुति दी एवं करमदेव करमा दल जलियाडाड,जयजगदंबा करमा दल सारा ने सांस्कृतिक धरोहर करमा नृत्य की प्रस्तुति दी एवं जयजगदंबा हुआ दल ढोडहीबहरा की टीम ने हुआ की प्रस्तुति दी
उपरोक्त 40 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम द्वारा सरगुजा अंचल के पारंपरिक करमा एवं सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न गाँवों की सत्संग मण्डलियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
✨ इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा, एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा, जिसमें यह आयोजन पूर्णतः सफल सिद्ध हुआ।




