छत्तीसगढ़

पनिका समाज का जिला कार्यकारणी गढ़न एवम विचार गोष्ठी

आज दिनांक 11-01-2026 दिन रविवार समय 11:00 बजे से स्थान समुदायिक भवन नार्थ झगराखंड कॉलरी मनेन्द्रगढ़ मे पनिका समाज जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर विचारगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला आर्पित कर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के पश्चात कार्यक्रम के उद्देश्य अनुसार विन्दुवर विषयो पर उपस्थित समस्त स्वजाति जनो ने बारी बारी अपने अपने विचार , सुझाव दिये ।


कार्यक्रम का उद्देश्य – 👉 जिला कार्यकारिणी सदस्य के चयन प्रक्रिया व समिति गठन के लिए आवश्यक नियमावली,शर्ते,नीति निर्देश बनाना ।
👉 जिला कार्यकारिणी सदस्यो की चयन प्रक्रिया कार्य को गति देने के लिए एक जिला कोर कमेटी सदस्यो का चयन ।
👉 योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु कार्ययोजना कैलेंडर का निर्माण ।
उपरोक्त बिन्दुओ के आधार पर एक प्रस्ताव सर्वसहमति से उपस्थित जनो ने पारित किया यह की –* जिला एमसीबी के अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को समाजिक दृष्टि से कार्य करने व अधिकार क्षेत्र हेतु 6 ब्लॉक मे बाँटा जायेगा जिसमे


1- चिरिमिरी ,नागपुर का क्षेत्र 2- मनेन्द्रगढ़ ,
3- खड़गवा, 4- केल्हारी, 5- भरतपुर कुंवारपुर, 6- कोटाडोल । और सर्वप्रथम सामाजिक गठन की प्रक्रिया इन्ही ग्राम इकाई व ब्लॉको मे किया जाएगा ।
–* अभी वर्तमान मे जिला कोर कमेटी सदस्यो मे उपरोक्त 6 ब्लॉको मे प्रत्येक ब्लॉको से दो /पांच सदस्यो का चयन किया गया जिसमे चिरिमिरी क्षेत्र को छोड़ कर ।
–* जिला कार्यकारिणी गठन मे इन्ही ब्लॉको से जिला स्तरीय मुख्य पदो पर स्वजाति जनो को स्थान व समाजिक कार्य जिम्मेदारी दी जावेगी ।
–* जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी सदस्यों मे महिला /पुरुष का पद स्थान बराबर का होगा ।
–* जिला कार्यकारिणी पदानुसार युवा/युवतियों सदस्यो का एक टीम होगा ।
–* जिला कार्यकारिणी सदस्यो व मुख्य पदो के चयन हेतु आयु सीमा 30 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होगी ( अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष,सहकोषाध्यक्ष )। 60 वर्ष से ऊपर शारीरिक क्षमता , कार्य सहयोग के आधार पर अन्य वरिष्ठ पद पर होंगे ( सरक्षक, सालाहकार, कानूनी सालाहकर, आदि ) ।


–* जिला कार्यकारिणी सदस्य / पद चयन हेतु समाजिक कार्य हेतु सहयोग अग्रिम राशि पदानुसार जमा किया जावेगा
जिसमे – 25000 ₹ , 22000 ₹ , 20000 ₹ , 18000 ₹ , 16000 ₹ , 15000 ₹ ,
अन्य विशिष्ट पद हेतु – 10000 ₹
–* समान्य परिवारिक सदस्यता सहयोग राशि ग्रामीण क्षेत्र / खेतिहार/स्वरोजगार 50 ₹ मासिक
नौकरी पेशा परिवार 150 ₹ मासिक
( किसी भी सदस्य के घर पर मृत्यु, दुर्घटना, आपदा की स्थिति मे प्रत्येक सदस्य के घर से तत्कालिक व्यवस्था 5 ₹ सहयोग राशि पीड़ित परिवार को दे होगा ।)


उपरोक्त प्रस्ताव को सहमति प्रदान करने मे भूमिका निभाई व उपस्थित रहे –
चिरिमिरी क्षेत्र से – श्री धर्मप्रकाश परेवा, श्री राजकुमार ताजेन ,श्री कैलाश दास, श्री शिव शंकर ताजेन , श्री दुर्गा प्रसाद, श्री हरी बक्छाल, श्री बंश गोपाल, श्री संदीप सोनवानी, श्री लाल जी मरई ,श्री राजू चिकनजूरी, श्री विनेश्वर पड़वार, श्री विनोद राऊर, श्री संदीप लाल, श्री राजेश काशी , श्री भगवान् दास , श्री दीपक काशी,
मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र से – श्री श्रावण कुमार मानिकपुरी , श्री हेमलाल पनिका , श्री लक्ष्मण कुमार, श्री रवि शंकर गोयन, श्री अमित कुमार , श्री शशि दरक्का, श्रीमती रूपलता गोयन, श्रीमती माला पुरी, श्रीमती कविता दीवान, कुमारी राशी पनिका, कुमारी रत्ना पनिका , रूपा पनिका,
झगराखंड क्षेत्र से – श्री जगदीश प्रसाद सूटी , श्री राम रसीले, श्री राकेश कुमार, श्री हेमंत कुमार, श्री संतोष पनिका , श्री अशोक दीवान ,श्री कमलेश कुमार, श्री राम खेलावन, श्री राजेश पनिका, श्री रवि पनिका , श्री सूरज दीवान, श्री दीपक कुमार, श्री मुन्ना बाजरा, श्री राजा पनिका , श्रीमती शकुंतला देवी, श्री कुसुम देवी,
लेदरी क्षेत्र से – श्री राम बहोर पनिका , श्री दीपक दीवान, श्री शुभम दीवान, श्री बच्चालाल पनिका ,श्री बिज्जू दीवान , श्री राजेश पनिका , कुमारी सोनू दीवान , कुमारी राखी दीवान,
नारायणपुर चटनीहा क्षेत्र से – श्री राम प्रकाश बक्छाल , श्री ओम प्रकाश , श्री राम प्रताप बाजरा
खोंगापानी क्षेत्र से – श्री मानाराम पनिका , श्री संत कुमार , श्री गुड्डा पनिका ,
कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित स्वजाति जनो का श्री हेमलाल पनिका ने पनिका समाज मनेन्द्रगढ़ परिवार की तरफ से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया और कहा यदि उपरोक्त प्रस्ताव पर किसी भी तरह का संशोधन की आवश्यकता हुई तो सर्व सहमति से किया जा सकेगा । समाज के युवा श्री अमित कुमार के द्वारा बनाया गया भोजन सभी ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!